पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्वाभिमान स्कॉलरशिप : 31 मार्च तक होगा अाॅनलाइन रजिस्ट्रेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्कॉलरशिप को चार भागों में बांटा गया है


टाइप ए: स्कॉलरशिप उन्हें दी जाएगी, जिनके 60 फीसदी या उससे ज्यादा नंबर आए हैं। इस श्रेणी में पहले महीने में 8 हजार, दूसरे महीने में चार हजार और तीसरे महीने में 2 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।

टाइप बी: आवेदक के 50 से 60 फीसदी नंबर हाेने चाहिए। पहले महीने में 3 हजार, दूसरे महीने में 2 हजार रुपये और तीसरे महीने में 1 हजार रुपए स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।

टाइप सी: इस कैटेगरी में स्कॉलरशिप उन आवेदकों को मिलेगी जिनके 40 से 50 फीसदी नंबर आए हैं। पहले महीने में 1 हजार, दूसरे महीने में 1 हजार और तीसरे माह में 1 हजार स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे।

टाइप डी: 35 फीसदी से लेकर 40 फीसदी के बीच नंबर लाने वाले आवेदकों की फीस 100 फीसदी रिफंड की जाएगी। जानकारी के लिए https://www.medhavionline.org पर विजिट कर सकते हैं।

जमशेदपुर } मानव संसाधन और विकास मिशन ने मेधावी नेशनल स्कॉलरशिप स्कीम (स्वाभिमान 2020) के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए ऑनलाइन एग्जाम होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। एग्जाम 26 अप्रैल काे होगा और 30 अप्रैल को ही इसका रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इस रिजल्ट के आधार पर ही स्टूडेंट्स को स्कीम के तहत स्कॉलरशिप दी जाएगी। इसमें 10वीं पास स्टूडेंट्स हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा 16 से 40 साल है।
खबरें और भी हैं...