पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शब-ए-मेराज 22 को, रात भर इबादत कर अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगेंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुस्लिम समाज के लोग 22 मार्च को शब-ए-मेराज मनाएंगे। लोग रातभर जगकर इबादत करेंगे और अपने गुनाहों की अल्लाह से माफी मांगेंगे। वहीं 23 मार्च को रोजा रखेंगे। मुस्लिम क्षेत्रों में रातभर इबादत करने वालों से मस्जिद गुलजार रहेगी। मालूम हो कि यह अरबी कैलेंडर के माह रज्जब की 27 तारीख को मनाया जाता है। शब-ए-मेराज के लिए सभी मस्जिदों को रोशनी से सजाया जाता है। तहरीक पैगाम-ए इस्लाम के निदेशक मौलाना सैफुद्दीन असदक चिश्ती ने बताया कि शब-ए-मेराज के दिन आसमान व जन्नत की यात्रा और दीदार-ए-इलाही के दौरान पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.) को अल्लाह की अाेर से अपने बंदों के लिए पांच वक्त की नमाज का तोहफा मिला। इस दिन की इस्लामिक इतिहास में काफी अहमियत है। उलेमा कहते हैं कि शब-ए-मेराज पैगंबर हजरत मोहम्मद (स.अ.) का रूहानी सफर है। पैगंबर मोहम्मद साहब की इस यात्रा की याद में मुस्लिम समाज के पुरुष मस्जिद में इबादत करते हैं। वहीं, महिलाएं घरों में अल्लाह की इबादत करती हैं।

कीताडीह इमामबाड़ा मैदान में कव्वाली मुकाबला 15 काे

मुरज्जब की 22वीं तारीख को होगा कुंडा फातेहा : अहले सुन्नत इस्लामी महीना रज्जबुल मुरज्जब की 22वीं तारीख (17 मार्च ) को ‘कुंडा फातेहा कराएंगे। बुजुर्ग इमाम हजरत जाफर सादिक के ईसाल-ए-सवाब के लिए मिट्टी (कुंडा) के नए बर्तन में खीर और पूड़ी की शीरनी फातेहा होगी। शहजादा-ए-रसूल हजरत जाफर सादिक इमाम हुसैन की पीढ़ी से हैं।

जमशेदपुर } कीताडीह गरीवान पट्‌टी इमामबाड़ा मैदान में 15 मार्च को सलाना उर्स ख्वाजा गरीब नवाज हिंदू-मुस्लिम कमेटी की अाेर से कव्वाली मुकाबला का आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर कमेटी की ओर से सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह जानकारी गुरुवार को कमेटी के अध्यक्ष निजाम खान ने संवाददाता सम्मेलन कर दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मुजफ्फरपुर से कव्वाल दिलबर साबरी और नागपुर से मीना तबस्सुम की टीम कार्यक्रम की प्रस्तुति देगी। इससे पूर्व 14 मार्च को सुबह आठ बजे से कुरआनखानी, दोपहर एक बजे से लंगर-ए-आम और शाम में तकरीर का आयोजन होगा। वहीं, कव्वाली का कार्यक्रम 15 मार्च को रात आठ बजे शुरू हाेगा। माैके पर काजिम खान, शेरू खान, समर कुंडू, मुर्तजा खान आदि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...