रणजी ट्रॉफी में कमेंट्री करेंगे शहर के शाहिद अनवर
जमशेदपुर | आकाशवाणी जमशेदपुर के वरीय उद्घोषक और अंतरराष्ट्रीय खेल कमेंटेटर शाहिद अनवर राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में 9 से 13 मार्च तक बंगाल और सौराष्ट्र के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल मैच की हिंदी में कमेंट्री करेंगे। दोनों ही टीम में भारतीय टीम के स्थापित खिलाड़ी मैच खेलेंगे।