पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

निर्विरोध सांसद चुना जाना चाहिए, इससे लोकतंत्र मजबूत होगा : जिप उपाध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर| भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश काे प्रत्याशी घाेषित किया है। बुधवार काे प्रत्याशी की घाेषणा के बाद भाजपा के वरीय नेता व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह समर्थकाें के साथ रांची पहुंचे। उन्हाेंने प्रदेश अध्यक्ष से उनके अावास पर मुलाकात की अाैर उन्हें प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई दी। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में दाे सीट है। यहां स्वस्थ्य लाेकतंत्र के लिए निर्विराेध सांसद चुना जाना चाहिए। इससे लाेकतंत्र मजबूत हाेगा। उनके साथ परसुडीह मंडल मंडल अध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता थे। इधर, भाजपा महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता राजेश कुमार शुक्ल, पूर्व महानगर अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव, विनाेद सिंह, अनिल माेदी समेत कई नेताअाें ने दीपक प्रकाश काे रास प्रत्याशी बनाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।
खबरें और भी हैं...