सिदगोड़ा पुलिस ने वर्षों से फरार वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जमशेदपुर | सिदगोड़ा थाने की पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे वारंटी एग्रिको हरिजन बस्ती निवासी अाकाश मुखी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। अाकाश मुखी 2014 से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निकला था। सिदगोड़ा पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया।