पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सरहुल बोंगा... प्रकृति-पशुअों को बचाने की ली शपथ, तीर धनुष लेकर महिला और पुरुषों ने किया नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ईचागढ़| ईचागढ़ प्रखंड के कुटाम अौर सालबोनी गांव में सरना समिति ने शुक्रवार को सरहुल धूमधाम से मनाया। कुटाम में पाहान (पुजारी) राम दयाल व गोठु सिंह मुंडा ने साल वृक्ष पर सरहुल बोंगा की पूजा अर्चना की। प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों‌ ने प्रकृति अौर पशुअों की रक्षा की शपथ ली। अच्छी फसल की कामना की। तमाड़ मुकरुमडीह के विनय सिंह मुंडा ग्रुप ने सरहुल नृत्य की प्रस्तुति दी। मौके पर जिप सदस्य पिंकी देवी, मुखिया पंचानन पातर, डॉ भूषण मुर्मू, नंदलाल, सयंबर, छुटूलाल, करम,अजय, रंजीत छुटू सिंह मुंडा, शशधर, गणपति गोप , संतोष, उमेश मुर्मू, आलोमनी देवी,निताई उराांवअादि मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...