पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीतारामडेरा : इंद्रानगर दुलाल भट्ठा से भारी मात्रा में विदेशी और देसी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीतारामडेरा थाना अंतर्गत इंद्रानगर दुलाल भट्ठा में एक घर में चले रहे अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ रविवार की सुबह अाबकारी विभाग ने किया। इंद्रानगर में छवि लाल लोहार के घर में छापेमारी कर विभाग ने भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की।

साथ ही छवि लाल लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गुप्त सूचना के अाधार पर विभाग ने छापेमारी की और अारोपी के घर से विभिन्न ब्रांड की 22 पेटी अवैध विदेशी शराब और एक डिप फ्रीजर जब्त कर लिया। साथ ही 14 पेटी व्हिस्की फॉर सेल हरियाणा अोनली, 30 बोतल भी जब्त की गई। साथ ही अारोपी के घर से 60 लीटर महुआ शराब भी मिली, जिसे जब्त कर थाना लाया गया। अाबकारी विभाग के एएसअाई महेंद्र देवगम ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि इंद्रानगर दुलाल भट्ठा में अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। इसके तहत छापेमारी की गई और छवि लाल लोहार के घर से शराब जब्त की गई। महेंद्र देवगम ने कहा कि होली के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान अागे भी जारी रहेगा।

छापामारी करती पुलिस व बरामद सामान।
खबरें और भी हैं...