श्री राम मंदिर मध्य विद्यालय में छह महिलाएं सम्मानित
जमशेदपुर |आंध्र भक्त श्री राम मंदिर मध्य विद्यालय में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल के चेयरमैन जमीन भास्कर और मंदिर के महामंत्री दुर्गा प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में डॉ. मंजू सिंह, पूनम वर्मा, अाशा कर्मकार, अंजलि महापात्रा, शांता, नागी अम्मा काे सम्मानित किया गया।