पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनारी : चौथी कक्षा के चार छात्रों पर दूसरी की छात्रा से छेड़खानी का आरोप, सभी मुकरे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनारी स्थित एक सरकारी स्कूल की कक्षा दो की छात्रा (अाठ वर्ष) के साथ छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में अाया है। छात्रा के परिजन बुधवार को सोनारी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत पुलिस से की। छात्रा के परिजनों ने कक्षा चार के चार छात्राें पर बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का अारोप लगाया। छात्रा द्वारा दर्द की शिकायत करने पर परिजन थाना पहुंचे। छात्रा के परिजनों का कहना था कि चारों छात्र छात्रा के साथ स्कूल में ही छेड़खानी करते थे।

सीडब्ल्यूसी ने भी मामले पर संज्ञान लिया। बाल मित्र थाना में ही चारों छात्रों को बुलाकर सीडब्ल्यूसी ने पूछताछ की। साथ ही छात्रा से भी पूछताछ की गई। हालांकि, छात्रा के परिजनों ने थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है। इस संबंध में सीडब्ल्यूसी की अध्यक्ष पुष्पारानी तिर्की ने कहा कि बच्ची का मेडिकल कराया जाएगा। मेडिकल का खर्च चारों छात्रों के परिजन ही देंगे। डॉक्टर ने छात्रा का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी है। सीडब्ल्यूसी के समक्ष चारों छात्रों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने से इनकार किया है। इसकी जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...