सोनारी : ग्वालापट्टी में सड़क को लेकर दो पक्षों में पत्थर अाैर तलवारबाजी, 10 अाराेपी को जेल
सोनारी थाना अंतर्गत ग्वालापट्टी में साेमवार की रात सड़क को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी अाैर तलवारबाजी हुई। इस दाैरान 20 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 लोगों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
एमजीएम अस्पताल में पुलिस ने सभी का मेडिकल कराया। वहीं, एक पक्ष से जख्मी फूल केसरी का टीएमएच और सत्येंद्र यादव का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों ने थाना में एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट, चोरी और धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक पक्ष से धमेंद्र यादव, दीपक यादव, संतोष यादव, सरेमन यादव, धीरज पटेल, गोलू कुमार और दूसरे पक्ष से सोनू यादव, अमित यादव, सूरज कुमार यादव व अनिरुद्ध कुमार यादव को जेल भेज दिया। पुलिस अन्य अारोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। घटना के संबंध में एक पक्ष से महिला फूल कुमारी देवी ने बताया कि ग्वालापट्टी स्थित क्लब सेंटर के पास रास्ता को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी और तलवारबाजी की गई।
घायलों का टीएमएच-एमजीएम में चल रहा इलाज
अाराेपियों को जेल भेजती पुलिस।