पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समावेशी शिक्षा के अंतर्गत सरायकेला स्थित प्रखंड संसाधन केंद्र प्रांगण में दिव्यांग बच्चों का प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कराया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार उपस्थित रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा स्पेशल गेम बाउची बॉल फेंक कर किया गया। इस अवसर पर प्रतियोगिता में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगा कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु आवेदन पत्र प्राप्त किया गया। एवं 28 मार्च को सरायकेला सदर अस्पताल में शिविर लगा कर जांच उपरांच दिव्यांगता प्रमाण पत्र निर्गत करने की बात कही गयी। कार्यक्रम में 48 दिव्यांगों से फार्म प्राप्त किया गया। समाज कल्याण विभाग के सीडीपीओ सरायकेला द्वारा स्टॉल लगा कर स्वामी विवेकानंद निशक्त प्रोत्साहन भत्ता योजना के विषय में जानकारी दी गई। प्रतियोगिता में 150 बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत बालक मध्य विद्यालय सरायकेला के बच्चियों द्वारा स्वागत गीत के माध्यम से किया गया। वहीं खेल का संचालन स्पेशल गेम जमशेदपुर के अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक सरदार अवतार सिंह द्वारा किया गया।

पुरस्कृत करते प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दिलीप कुमार व अन्य।
खबरें और भी हैं...