अादिवासी नवयुवक क्लब की स्थापना दिवस पर खेलकूद, विचार गोष्ठी का अायोजन अाज से
{ नेपाल सहित राज्य के साथ देश के कई राज्य के प्रतिनिधि होंगे शामिल
अादिवासी नवयुवक क्लब अौर ग्राम सभा तालसा के संयुक्त तत्वावधान में क्लब की 50वीं वर्षगांठ (गोल्डेन जुबिली) के अवसर पर 13 से 15 मार्च तक खेलकूद अौर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा विचार गोष्ठी का अायोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी ग्राम सभा के मांझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू ने गुरुवार को तुरामडीह स्थित सामुदायिक भवन में अायोजित संवाददाता सम्मेलन में दी। उन्होंने बताया कि 13,14 अौर 15 मार्च को तालसा फुटबॉल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता के अलावा भूमिज समाज परंपरा के अनुसार नृत्य प्रतियोगिता का अायोजन होगा। जबकि 14 अौर 15 मार्च को यूसीअाईएल तुरामडीह स्थित सामुदायिक भवन में सुबह 09 से दोपहर दो बजे तक विचार गोष्ठी का अायोजन किया जाएगा। इसमें नेपाल के अलावा देश के कई राज्यों से आए प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसमें बिहार, बंगाल अोडिशा, असम अौर झारखंड शामिल है। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष भागीरथी मार्डी, वकील हेम्ब्रम, सोमाय हांसदा, रामचंद्र टुडू, दारोगा हेम्ब्रम, अमर मांझी, सुधीर बेसरा, कालीचरण हेम्ब्रम, डोमन मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।