राज्य को कुपोषण, एनीमिया से मुक्त करना है: बन्ना गुप्ता
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आप बीमारी के डॉक्टर हैं और हम आंदोलन के डॉक्टर है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य के प्रति काफी सजग है। इसके लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि राज्य को कुपोषण, एनीमिया, हिमोफीलिया और टीबी से मुक्त करना है। वे रविवार को सदर अस्पताल में महिला दिवस व एएनएम स्कूल के लैंप लाइटिंग कैपिंग सेरेमनी में बोल रहे थे।
इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्थित डीपी एचएल लैंब का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला, जिला परिषद अध्यक्ष बुलू रानी सिंह, पार्षद किशोर यादव, सीएस डॉ महेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया।