इंटर्नशाला पर समर ट्रेनिंग का ऑफर
जमशेदपुर } तकनीकी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के लिए इंटर्नशाला की ओर से समर ट्रेनिंग ऑफर की जा रही हैं। इसके लिए सूचना जारी कर दी गई है। ये ट्रेनिंग ऑनलाइन होगी, जिसे विद्यार्थी घर बैठ कर कर सकेंगे। एक्सपर्ट का कहना है कि इन ट्रेनिंग का फायदा छात्रों को बेहतर करियर बनाने में मिलेगा। यह अलग-अलग क्षेत्र में होंगे। संबंधित जानकारी इंटर्नशाला की वेबसाइट से हासिल की जा सकती है।