पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पारडीह-हाता में एटीएम से छेड़छाड़ करता संदिग्ध सीसीटीवी में कैद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसबीआई के एटीएम में क्लोनिंग के मामले की जांच कर रही साइबर क्राइम ब्यूरो की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान की है। उसकी खोजबीन की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध एटीएम से छेड़छाड़ करता नजर आया है। एक ही दिन में पारडीह और हाता के एटीएम में यह युवक दिखाई दिया था। इसके चलते पुलिस का संदेह इसपर ही है। पुलिस का कहना है कि संभव है कि यही युवक एटीएम के कार्ड रीडर को बदला है, जिसके जरिए एटीएम में कार्ड की क्लोनिंग कर ग्राहकों के अकाउंट से राशि निकाला जा रहा था। एटीएम की क्लोनिंग कर अबतक साढ़े पांच लाख से अधिक राशि निकाली जा चुकी है। संदिग्ध युवक पारडीह के एसबीआई एटीएम में दिखाई दिया। इसके बाद उसी दिन हाता के एटीएम में भी दिखाई दिया था। पुलिस फिलहाल उसकी पहचान में लगी है। इसके अलावे पुलिस को बारीडीह और कदमा के एटीएम के भी सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसकी छानबीन की जा रही है। पारडीह, बारीडीह, कदमा और हाता के एटीएम का कार्ड रीडर बदला गया था, जिससे ग्राहकों को लाखों रुपए का चूना लगा।

सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध।

युवक का दिखना संदेह पैदा कर रहा है, युवक का पता लगाया जा रहा

एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच में एक संदिग्ध की पहचान की गई है। पारडीह और हाता में एक ही दिन युवक का दिखना संदेह पैदा कर रहा है। युवक के बारे पता लगाया जा रहा है। इसके अलावे अन्य एटीएम के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। जल्द ही क्लोनिंग करने वाले साइबर अपराधी पकड़े जाएंगे। इसके लिए एसबीआई की तकनीकी टीम की मदद भी ली जा रही है।
-उपेंद्र कुमार मंडल, थाना प्रभारी, साइबर थाना, बिष्टुपुर।

भास्कर फॉलोअप : एसबीआई एटीएम में क्लोनिंग का मामला
खबरें और भी हैं...