बिहारशरीफ से टाटा आ रही पावापुरी बस बुंडू में ट्रक से टकराई, मानगाे की बच्ची की मौत
बिहारशरीफ से जमशेदपुर आ रही पावापुरी बस गुरुवार देर रात 2.15 बजे के करीब बुंडू के बाड़े टोला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में सवार एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 साल की एक बच्ची ने रांची ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया। 12 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।
डॉक्टरों के अनुसार, पांच घायलों की हालत नाजुक है। एनएच-33 पर बुंडू अनुमंडलीय अस्पताल के पास तीखा मोड़ है। रात एक बजे के करीब यहां कोयला लोड एक ट्रक (जेएच 13सी 0570) ब्रेक डाउन हो गया। करीब सवा घंटे बाद पावापुरी बस (बीआर 21 जे 1878) तेज रफ्तार में जमशेदपुर की ओर जा रही थी। बस ड्राइवर को अंधेरे में ट्रक नहीं दिखा और उसने पीछे से ब्रेकडाउन ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। स्लीपर में सोए बीरपुर (नालंदा) निवासी गनौरी यादव की मौत हो गई, जबकि मानगो (जमशेदपुर) निवासी एक ही परिवार के पांच लोग कशिश कुमारी (10), सपना साहू (35), आदित्य कुमार (8), संगीता देवी (30), अंश कुमार (2), बिरसानगर टाटा की बसंती देवी (58), साकची की रूही देवी (35), चरूवामा (बिहार) की सोहनी कुमारी (12), सरिता देवी (26) व छोटी कुमारी (5) घायल हो गए। कशिश को रांची ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, टेल्को कामधेनु अापार्टमेंट निवासी गोपाल प्रसाद (62) और प|ी शारदा देवी (60) का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है।
घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स में भर्ती घायलों से मिले। उन्होंने रिम्स प्रबंधन को घायलों का बेहतर तरीके से इलाज करने का निर्देश दिया। दुर्घटना में मृत कशिश की मां संगीता साहू, पिता सपन साहू, भाई अंश साहू और आदित्य की स्थिति गंभीर हंै।
बिना सेफ्टी बेल्ट के पेंटिंग कर रहा मजदूर तीसरी मंजिल से गिरा, घायल
क्राइम रिपोर्टर | जमशेदपुर
जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा के सामने प्रीतम सिंह भाटिया के घर तीसरी मंजिल से दीवार पेंटिंग करता मजदूर गिरकर जख्मी हो गया। घायल मजदूर अलख प्रधान (55) परसुडीह हलुदबनी का रहने वाला है। घटना के बाद मकान मालिक घायल को लेकर टीएमएच पहुंचे। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसके सिर मंे चोट लगी है। घटना के समय घायल अपने ससुर अशोक पात्रो व प|ी के साथ घर की बाहरी दीवार पर बांस की बल्ली पर चढ़कर पेंटिंग कर रहा था। तभी पैर फिसलने पर वह नीचे गिर गया। उसने सेफ्टी बेल्ट नहीं लगाया था। इसकी जानकारी जुगसलाई पुलिस को भी दे दी गई है। फिलहाल घायल के इलाज का खर्च मकान मालिक ने उठाने की बात परिवार वालों से कही है।
टीम ने मरीज, डॉक्टर, नर्स सहित अन्य कर्मचारियों के बारे में जाना
सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर
एमजीएम अस्पताल में मैनपावर की समस्या जल्द दूर हो सकती है। इसकी जांच-पड़ताल करने के लिए शुक्रवार को रांची से तीन सदस्यीय टीम पहुंची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर नेशनल रूरल हेल्थ मिशन (एनआरएचएम) की टीम एमजीएम की पूरी कार्यसंस्कृति को समझा। इसके बाद अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, उपाधीक्षक डॉ. नकुल प्रसाद चौधरी के साथ बैठकर रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या, चिकित्सक, नर्सें, टेक्नीशियन, ड्रेसर, ओटी असिस्टेंट सहित अन्य पदों पर कार्यरत कर्मचारी व रिक्त पदों के बारे में जाना।
घटना गुरुवार की रात 2.15 बजे की... पांच घायलों की स्थिति नाजुक
दुर्घटनाग्रस्त बस।
घायल मजदूर।
एमजीएम अस्पताल }रांची की टीम ने किया निरीक्षण
जुगसलाई स्टेशन रोड गुरुद्वारा के पास हुआ हादसा