सोनारी मरीन ड्राइव पर ट्रक में बाइक घुसी, टाटा कमिंस के कर्मचारी की मौत
सोनारी मरीन ड्राइव में गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में अानंद किशोर (33) की मौत हो गई। इस घटना में उनके साथी अंकेश मिश्रा बुरी तरह से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अानंद को मृत घोषित कर दिया। अानंद किशोर टाटा कमिंस के कर्मचारी थे। वह टेल्को कॉलोनी स्थित एन टाइप संख्या- 206 में रहते थे। वहीं, घायल अंकेश का पैर टूट गया है और छाती व हाथ मंे गंभीर चोट लगी है। आनंद किशोर बाइक चला रहे थे और उनका साथी अंकेश पीछे बैठा था।
दोनों मरीन ड्राइव पर घूमने के बाद रात को टेल्को लौट रहे थे, तभी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक ने टक्कर मारी। शुक्रवार को कंपनी के अधिकारी व कर्मचारी घटना की जानकारी मिलने पर टीएमएच पहुंचे और घायल के बारे में जानकारी ली। घायल अंकेश मिश्रा टाटा कमिंस के आफ्टर मार्केट विभाग में जूनियर इंजीनियर हैं। एक साल पूर्व इनकी नियुक्ति हुई है। दोनों में गहरी दोस्ती थी। वहीं, अानंद के बारे में बताया जा रहा है कि कर्मचारियोें के स्थायीकरण, वेतन बढ़ाने की मांग पर जोरदार अांदोलन किया था। इसके बाद कंपनी ने आनंद किशोर का स्थानांतरण टीसीएल वन (जमशेदपुर) से टीसीएल टू (पुणे) में किया था। दो साल पुणे में रहने के बाद आनंद किशोर की वापसी हुई थी। अानंद मां-बाप के इकलौता बेटा थे। उसकी मां का निधन हो चुका है अाैर बहन की शादी हो चुकी है।
आनंद किशोर।
दुर्घटना : इंजीनियर अंकेश मिश्रा का पैर टूटा, छाती और हाथ मंे चोट