पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उषा मार्टिन खरीदने पर टाटा को देना पड़ा ‌‌~102 करोड़ जुर्माना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले वर्ष उषा मार्टिन कंपनी को टाटा लांग प्रोडक्ट्स को बेचने से जियाडा आदित्यपुर को जुर्माना राशि के रूप में कुल 102 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है। टाटा ग्रुप ने जुर्माने 102 करोड़ का भुगतान किया है। क्षेत्रीय उप निदेशक रंजना मिश्रा ने कहा कि उषा मार्टिंग कंपनी ने पहले से अपनी कंपनी का नाम चेंज कर रखी थी और अब कंपनी को टाटा लांग प्रोडक्ट्स को बेच दिया। इस प्रक्रिया में जियाडा को लैंड ट्रांसफर एवं बिना अनुमति के नाम एवं प्रोडक्ट्स चेंज करने के जुर्माना स्वरूप टाटा को 102 करोड़ रुपए देने पड़े। मालूम हो कि वायर रॉड के लिए 1974 में जमशेदपुर में स्थापित उषा मार्टिन का प्लांट पूरी तरह टाटा स्टील में अधिग्रहित कर लिया गया। अब यह टाटा स्टील की सब्सीडियरी टाटा लांग प्रोडक्ट्स के नाम से जानी जा रही है। टाटा स्टील और उषा मार्टिन के वरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में हैंडओवर-टेकओवर की प्रक्रिया पूरी की गई थी। कंपनी में भी उषा मार्टिन का बोर्ड हटाकर टाटा लांग प्रोडक्ट्स का बोर्ड लगा दिया गया है। मालूम हो कि टाटा ने लगभग 4094 करोड़ रुपए में उषा मार्टिन ग्रुप से सौदा किया था।

खबरें और भी हैं...