पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा मोटर्स : आज से बाजार में डिस्प्ले-बिक्री होगीबीएस-6 मॉडल का पहला ट्रक निकला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट से शुक्रवार को बीएस सिक्स वाहन को बाजार में बिक्री के लिए डिस्पैच किया गया। दरअसल टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में ट्रायल बेस पर दो-चार बीएस सिक्स वाहन बन रहे हैं। आॅर्डर की संख्या फिलहाल काफी कम है। जैसे-जैसे आॅर्डर बढ़ेगा, उत्पादन भी बढ़ेगा। गुरुवार को डीलर की ओर से बीएस सिक्स वाहनों की डिमांड की थी, जिसे शुक्रवार को डिस्पैच के लिए तैयार किया। शनिवार को स्थानीय बाजार में डिस्पले और बिक्री के लिए बीएस सिक्स वाहन दिखे।
खबरें और भी हैं...