दो दिनों के ब्लॉक क्लोजर के बाद आज खुलेगी टाटा मोटर्स
जमशेदपुर| टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार और शुक्रवार दो दिन का ब्लॉक क्लोजर रहा। ब्लॉक क्लोजर के बाद शनिवार को प्लांट खुलेगा। शनिवार को प्लांट खुलने के बाद रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। इसके बाद सोमवार से काम नियमित होगा। फिलहाल टाटा मोटर्स कंपनी में बीएस-6 वाहनों के उत्पादन को ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। एक अप्रैल के बाद ही बीएस सिक्स वाहनों का उत्पादन आॅर्डर के मुताबिक किया जाएगा। इसके बाद ही ब्लॉक क्लोजर में कमी होगी। मालूम हो कि कंपनी में ब्लॉक क्लोजर से सबसे ज्यादा नुकसान बाई सिक्स कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को होता है। कंपनी में 5 हजार बाई सिक्स कर्मचारी हैं।