टाटा मोटर्स में आज भी रहेगा ब्लॉक क्लोजर
टाटा मोटर्स, जमशेदपुर प्लांट में गुरुवार को ब्लॉक क्लोजर के कारण बंदी रही। शुक्रवार को ब्लॉक क्लोजर के कारण कंपनी में उत्पादन नहीं होगा। इस सबंध में टाटा मोटर्स प्रबंधन ने बुधवार को ही सूचना जारी कर दी थी। शनिवार को प्लांट खुलने के बाद रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। कंपनी सूत्रों का कहना है कि ब्लॉक क्लोजर पूरे मार्च इसी तरह बीच-बीच में ली जाएगी। कंपनी में बीएस-4 वाहनों का उत्पादन नहीं हो रहा है। वहीं बीएस-6 वाहनों के उत्पादन को ट्रायल के तौर पर किया जा रहा है। एक अप्रैल के बाद ही बीएस सिक्स वाहनों का उत्पादन आॅर्डर के मुताबिक किया जाएगा। इसके बाद ही ब्लॉक क्लोजर में कमी होगी। मालूम हो कि ब्लॉक क्लोजर से सबसे ज्यादा नुकसान बाई सिक्स कर्मचारियों और ठेका मजदूरों को होता है।
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का होली मिलन 15 को
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का होली मिलन समारोह 15 मार्च को यूनियन कार्यालय, टेल्को में आयोजित होगा। इस दौरान यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते और महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।