टाटा मोटर्स कर्मियों की अपना घर योजना लटकी
टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा कर्मचारियों के लिए अपना घर योजना बनी थी। इसे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने प्रबंधन को 18 महीने पहले सौंपे गए 51 सूत्री चार्टर आॅफ डिमांड में शामिल किया था। पिछले एक वर्ष से आर्थिक सुस्ती के कारण कंपनी ने इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। कंपनी का फोकस 1 अप्रैल से बीएस-6 वाहनों की बिक्री, आॅर्डर और उत्पादन पर है। यूनियन के सूत्रों की मानें तो जैसे ही कंपनी में उत्पादन बढ़ेगा, स्थिति बेहतर होगी। यूनियन दोबारा इस योजना को शुरू करने की कोशिश करेगी।
पांच हजार कर्मचारियों को मिलता लाभ
टाटा मोटर्स में काम करने वाले 5 हजार स्थायी कर्मचारियों को सस्ते दाम पर अपना घर उपलब्ध कराने की कोशिश वर्तमान यूनियन ने की थी। इसके लिए आवेदन भी जमा कराए गए। 1500 कर्मचारियों ने योजना के लाभ के लिए आवेदन भी जमा हुए। प्रबंधन से बातचीत हुई, इसके लिए कंपनी परिसर से 10 किलोमीटर के दायरे में जमीन भी देखी गई।