पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाटा पावर के सीइओ का वादा... राज्य में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में करेंगे मदद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को बिजली के क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टाटा पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक प्रवीर सिन्हा के साथ राज्य में बिजली व्यवस्था में सुधार पर विमर्श किया। मुख्य सचिव डॉ डीके तिवारी के साथ मुख्यमंत्री हुई इस बैठक में राज्य में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के संबंध में सकारात्मक चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त कर निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने में टाटा पावर सहयोग करे। आधुनिक तकनीक से बिजली व्यवस्था में गुणात्मक सुधार के लिए अपनी अहम भूमिका निभाए।

सीइओ ने कहा- टाटा पावर प्रतिबद्धता से कार्य करेगी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से उनके आवास पर मिले प्रवीर सिन्हा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ टाटा पावर के सीइओ प्रवीर सिन्हा।

प्रवीर सिन्हा ने मुख्यमंत्री से कहा कि टाटा पावर झारखंड में बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अपना पूरा योगदान देगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में झारखंड के गांव-गांव तथा सुदूर क्षेत्रों तक बिजली पहुंचाने, बिजली व्यवस्था का आधुनिककरण और व्यवस्था में कैसे सुधार हो इस पर विशेष चर्चा की गयी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के इस विजन को पूरा करने में टाटा पावर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। मालूम हो कि झारखंड में टाटा पावर के अनुषांगिक ईकाई मैथन पावर 1050 मेगा वाट एवं जमशेदपुर में 667 मेगा वाट बिजली का उत्पादन कर रही है।
खबरें और भी हैं...