टाटा स्टील एलडी वन में लक्ष्य से 2.83 टन अधिक उत्पादन
टाटा स्टील की एलडी-1 जेडीसी की गुरुवार को हुई बैठक में प्रोडक्शन, प्रोडक्टिविटी और क्वालिटी पर चर्चा हुई। बैठक दोपहर तीन बजे शुरू हुई जो करीब डेढ़ घंटे तक चली। बैठक में बताया गया कि फरवरी में 2.80 टन उत्पादन लक्ष्य था। लेकिन लक्ष्य से अधिक 2.83 टन उत्पादन किया गया। बैठक में अधिकारियों ने सदस्यों से कहा कि उत्पादों के लागत मूल्य (कॉस्ट) में कमी करना जरूरी है।
साथ ही ग्राहकों की संतुष्टि के लिए उत्पादों की गुणवत्ता में और सुधार की जरुरत है और ब्लेड कम रिजेक्ट हो। बैठक में बताया गया कि विभाग से संबंधित 157 शिकायतें आई थी, जिसमें 135 का निपटारा कर लिया गया है। शेष 22 मामलों का भी जेडीसी की अगली बैठक तक निपटारा कर लिया जाएगा। बैठक में सिक्युरिटी विभाग के अधिकारियों ने सदस्यों से कहा कि अगर गेट पर किसी प्रकार की अनैतिक काम देखें तो उसकी जानकारी अवश्य दें। बैठक में चीफ आशुतोष कुमार, हेड राजीव रंजन, अखिलेश मिश्रा, पीके पांडेय, यूनियन से जसपाल सिंह, जोगिन्दर सिंह जोगी, अशोक कुमार, डीकेएम राजू कृष्णा, वीके सिंह, लक्ष्मण सिंह, मो. शफीक आदि उपस्थित थे।
कर्मचारियों को क्वार्टर से आवंटन
टाटा स्टील के कर्मचारियों के क्वार्टर से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए प्रबंधन और यूनियन की गठित संयुक्त क्वार्टर अलॉटमेंट कमेटी (क्यूएसी) की बैठक शुक्रवार को होगी। यह बैठक अपराह्न तीन बजे होगी। बैठक में कर्मचारियों को क्वार्टर से आवंटन संबंधित मुद्दों पर विचार किया जाएगा।