टेल्को : छेड़खानी के मामले में एक आरोपी को जेल
टेल्को थाना क्षेत्र के अाजादमार्केट के एक दुकान में काम करने वाली युवती से छेड़खानी के मामले मंे अारोपी बाबू तिवारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को उसे टेल्को इंजन पार्क के पास से गिरफ्तार किया है। पांच दिनों पहले घटना को अंजाम दिया गया था। इस बाबत टेल्को थाना में युवती के बयान पर मामला दर्ज कराया गया था।