पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाउची प्रतियोगिता में टीएफए की टीम बनी विजेता, जीविका दूसरे नंबर पर रही

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जॉगर्स पार्क सोनारी में शुक्रवार को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब के खिलाड़ियों की जूनियर टीम (18 वर्ष से नीचे) और जीविका के स्पेशल बच्चों के बीच बाउची स्पर्धा का अायाेजन किया गया। प्रतियोगिता में 15 बच्चे जेएफसी के और 15 जीविका के शामिल थे। दोनों ही टीमों के बच्चों को 8 टीमों में बांटा गया।

कड़े मुकाबले में टीएफए की टीम (मानव, तलीम, माविया और अंकित) विजयी रही। जबकि जीविका की टीम दूसरे नंबर पर रही। इस टीम में खेमराज, आकाश शर्मा, अंकित मुखर्जी और आशीष कुमार (कप्तान) थे। जीविका की सुखदीप कौर ने सभी उपस्थित लोगों को दिव्यांगता के बारे में बताया और अपने कार्यों के बारे सबको अवगत कराया। मुख्य अतिथि के रूप में जेएफसी के सीईओ मुकुल चौधरी ने प्रतियोगिताओं का शुभारंभ बाउची बॉल को लुढ़का कर किया। मौके पर बलबीर सिंह, गुरजीत सिंह, हरिंदर सिंह, जीविका के संस्थापक अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

प्रतियोगिता में शामिल संस्था के बच्चे व अन्य।

जीविका के स्पेशल बच्चों के बीच बाउची स्पर्धा का अायाेजन
खबरें और भी हैं...