ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसायटी ने किया मास्क का वितरण
जमशेदपुर | शहीद ठाकुर जी पाठक वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों ने सुंदरनगर चेशायर होम में होली मिलन कार्यक्रम किया। इसमें कोरोना वायरस से बचने के लिए दिव्यांगजनों के बीच मास्क का वितरण किया गया। इसके बाद एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी गई। दिव्यांगों को बताया गया कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर रहें। किसी प्रकार का संदेह हो तो तुरंत डाक्टरों से संपर्क करें। दिव्यांगों को मिठाई खिलाया गया। कार्यक्रम में चंद्रप्रकाश पाठक, सूर् प्रकाश पाठक, अमित राय, अंकित सकूजा, अभिनव गोस्वामी, धनजीत पांडेय आर्यण श्रीवास्तव, प्रह्लाद पाठक, प्रशांत पाठक थे।