ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 10 अप्रैल से
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के तत्वावधान में ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह मेमोरियल फ्लड लाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगामी 10- 30 अप्रैल को किया जाएगा। जमशेदपुर का यह सबसे बड़ा एवं सबसे लंबे समय तक दूधिया रोशनी में खेला जाने वाला यह इकलौता टूर्नामेंट है|रविवार को टूर्नामेंट को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में क्लब के अध्यक्ष ऐश्वर्य सिंह ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट की इनामी राशि बढ़ाकर एक लाख कर दी गई है। टूर्नामेंट की उपविजेता की टीम को 50 हजार रूपए की इनामी राशि दी जाएगी| टूर्नामेंट का हर मैच शाम 6:30 बजे शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में कश्मीर, इलाहाबाद, नागपुर एवं पटना की टीमें भाग ले रही है। टूर्नामेंट में मात्र 72 टीमों को पहले आओ पहले पाओ के हिसाब से टूर्नामेंट में प्रवेश मिलेगा। टूर्नामेंट में आईसीसी के सारे नियमों का पालन होगा।
टूर्नामेंट की जानकारी देते कमेटी के सदस्य।