पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपेंद्र सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी ने किया सरेंडर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपेंद्र सिंह हत्याकांड के फरार आरोपी बलवीर िसंह उर्फ हरजीत सिंह (बहादुर सिंह बगान गोलमुरी) ने गुरुवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कृष्णा लोहरा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उसे हिरासत में लेकर घाघीडीह जेल भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर सीतारामडेरा पुलिस आरोपी बलवीर सिंह के घर कुर्की-जब्ती करने को पहुंची। आनन-फानन में आरोपी कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले में बलवीर सिंह उर्फ हरजीत सिंह फरार चल रहा था।

मालूम हो कि बागबेड़ा कॉलोनी के रहने वाला व्यवसायी उपेंद्र सिंह की हत्या 30 नवंबर 2016 की दोपहर जमशेदपुर सिविल कोर्ट के बार भवन में अपराधियों ने गोली मारकर कर दी थी। मौके से ही पुलिस ने शूटर सोनू सिंह उर्फ विक्की और विनोद सिंह उर्फ मोगली को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में उपेंद्र सिंह के बेटे कुंदन सिंह के बयान पर सीतारामडेरा थाना में अखिलेश सिंह और उसके सहयोगियों समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस बलवीर सिंह उर्फ हरजीत सिंह, जसबीर सिंह उर्फ बापी, अजय कुमार यादव (सूर्य मंदिर रोड सिदगोड़ा), संजय सिंह उर्फ जोजो, शिवा रेड्डी, अखिलेश सिंह, सोनू सिंह उर्फ विक्की,(रूईया पहाड़ बर्मामाइंस), छोटू उर्फ अविनाश श्रीवास्तव (बाबूडीह बस्ती सिदगोड़ा) के खिलाफ अनुसंधान पूरी कर आरोप पत्र अदालत में सौंप चुकी है। जबकि बलवीर सिंह उर्फ हरजीत सिंह के खिलाफ अनुसंधान जारी थी। पुलिस आरोपी बलवीर सिंह के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट व इश्तेहार ले चुकी है। अब बलवीर के घर की कुर्की-जब्ती करने के लिए अदालत से वारंट ले चुकी है। गुरुवार को पुलिस को बलवीर के घर में कुर्की करनी थी। लेकिन, मौका देख कर बलवीर ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इस मामले के अन्य आरोपियों की सुनवाई सेशन अदालत में चल रही है।

उपेंद्र सिंह, मृतक फाइल फोटो

सीतारामडेरा पुलिस गुरुवार को आरोपी के घर कुर्की- जब्ती करने गई, इधर आनन-फानन में पहुंचा कोर्ट
खबरें और भी हैं...