गोलमुरी में युवक का शव पेड़ में लटका मिला
जमशेदपुर| बारीडीह के नवजीवन कॉम्प्लेक्स निवासी पी अजय कुमार (36) ने शनिवार की सुबह गोलमुरी के टिनप्लेट बदानी रोड में एल 2-12 स्थित अपने मामा के घर के पीछे फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली। रस्सी का फंदा बनाकर पेड़ के सहारे उसने फांसी लगाई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोलमुरी थाना प्रभारी रणविजय शर्मा ने बताया कि अजय कुमार डिप्रेशन में रहता था। उसकी मां का निधन एक माह पूर्व हो गया था। अजय कुमार को कम सुनाई देता है। बताया जाता है कि अजय कुमार पिछले एक माह से टिनप्लेट कर्मी अपने मामा के घर में रह रहा था। वह हमेशा गुमशुम रहता था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला और पीछे स्थित पेड़ पर फांसी लगाकर अात्महत्या कर ली। मृतक की शादी नहीं हुई थी। उसके पिता का भी निधन हो चुका है। वहीं, आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।