केंद्र सरकार 4.75 लाख पदों पर भर्ती करेगी
नई दिल्ली|रेलवे, रक्षा, डाक सहित अन्य सरकारी विभागाें में केंद्र सरकार 4.75 लाख भर्तियां करने जा रही है। रेल मंत्री पीयूष गाेयल ने गुरुवार काे राज्यसभा में कहा कि यूपीएससी, एसएससी अाैर रेलवे भर्ती बाेर्ड के जरिए 1,34,785 भर्तियाें की सिफारिश की गई हैं। वहीं रक्षा विभाग में 3,41,907 खाली पदाें काे भरा जाना है। इस संबंध में सभी मंत्रालयाें अाैर विभागाें काे प्रक्रिया शुरू करने के िनर्देश दिए गए हैं।