- Hindi News
- Local
- Jharkhand
- Jamshedpur
- Jamshedpur News The House Of The Prime Minister39s Residence Which Was Vacated By The Jharkhand Government Started Being Built Again The Land Mafia Broke The Pillar
प्रधानमंत्री अावास की जिस जमीन को झारखंड सरकार ने खाली कराया वहां फिर बनने लगे मकान, भू माफिया ने पिलर तोड़ा
बिरसानगर में जिस जमीन पर याेजना के तहत 10 हजार से अधिक गरीबों के लिए फ्लैट बनेंगे, उस जमीन की घेराबंदी सीमेंट के पाेल से की गई थी
बिरसानगर के बैंकुठनगर में पीएम अावास योजना की जमीन पर एक बार फिर मकान का निर्माण शुरू हाे गया है। भूमि माफिया सरकारी जमीन की प्लाटिंग कर उसकी बिक्री में सक्रिय हो गये हैं। ये भू माफिया चट्टान का समतलीकरण कर जमीन बेच रहे हैं। अतिक्रमण हटाअाे अभियान के दौरान बने मकान को टूटने के बाद उसका फिर से निर्माण कराया जा रहा है।
मकान को बनाने वालों में भारतीय जन माेर्चा की महिला माेर्चा महानगर संयोजक ब्यूटी तिवारी और धर्मेंद्र सिंह समेत कई लाेग शामिल है। धर्मेंद्र सिंह ने ताे 15 दिनाें में दाे मंजिला मकान खड़ा कर लिया। जमीन माफियाओं ने पीएम अावास याेजना की जमीन घेराबंदी के लिए लगाए गए पिलर काे उखाड़कर फेंक दिया है। ब्यूटी तिवारी, धर्मेंद्र सिंह समेत 12 लाेगाें के मकान पीएम अावास याेजना के दायरे में पड़ रहा है, जिसपर प्रशासन ने पहले बुलडोजर चलाया था। अब दाेबारा इन लाेगाें ने मकान बना लिया है। इसकी शिकायत मिलने पर एक सप्ताह में दूसरी बार बुधवार काे प्रशासन की टीम जेएनएसी व बिरसानगर पुलिस के नेतृत्व में जांच करने पहुंची। जेएनएसी के सिटी मैनेजर साेनल सिंह व पुलिस ने बताया कि धर्मेंद्र सिंह ने अपने घर को दाेबारा बना लिया है। जेएनएसी के सिटी मैनेजर का कहना है कि जिला प्रशासन के आदेश पर अतिक्रमण हटाअाे अभियान के दैारान खाली कराए गए स्थल की जांच करने गए थे। धर्मेंद्र सिंह के दाे मंजिला मकान पर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाअाे अभियान के दाैरान दाे बार बुलडाेजर चलाया है अाैर दाेनाें ही बार मकान का निर्माण कराया गया है।
जांच के लिए टीम भेजी गई
 उक्त जमीन पर गरीबों के लिए अपार्टमेंट बनेगा। शिकायत मिल रही है कि भूमि माफिया ने पिलर ताेड़ दिया है। जांच के लिए टीम भेजी गई है।  कृष्ण कुमार, एसअाे, जमशेदपुर अक्षेस
जमीन पर भूमाफिया की नजर
 पीएम अावास याेजना की जमीन पर भूमि माफिया की नजर है। वे पिलर ताेड़कर प्रवेश करने की फिराक में है।  ब्यूटी तिवारी, संयाेजक, भाजमाे महानगर महिला माेर्चा
याेजना के दायरे से पक्के मकान बाहर रखने का सुझाव
रघुवर सरकार ने पीएम अावास याेजना की सरकारी जमीन पर बने पक्के मकान काे ताेड़कर खाली कराने का अभियान चलाया था, लेकिन मकान टूटने के बाद भी लाेग उसी स्थल पर डटे रहे। सरकार बदलने के बाद राजनीतिक समीकरण बदल गया है। अब सरयू राय जमशेदपुर पूर्वी के विधायक है। सरयू राय ने प्रशासन काे खाली जमीन पर पीएम अावास याेजना का काम शुरू करने काे कहा है। राय ने डीसी काे सुझाव दिया है कि जहां पूर्व से पक्के मकान बने हुए है, वैसे पक्के मकान की जमीन काे पीएम अावास के दायरे से बाहर कर गरीबाें के लिए फ्लैट बनाया जाए, ताकि काेई मकान टूटे नहीं। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रशासन ने आस्था ट्विन सिटी के पास 50 एकड़ जमीन अतिक्रमण मुक्त कराया है।
सरकारी जमीन पर गाड़े जा रहे पिलर।
जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में अगस्त 2019 में लाेगाेंं से अावास याेजना के लिए लिया गया था आवेदन