पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • Jamshedpur News The Lal Street Corona39s Awe The Biggest Drop In History In The Stock Market The Sensex Fell 2919 Points On A Single Day

द-लाल स्ट्रीट... कोरोना के खौफ से शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट, एक ही दिन संेसेक्स 2,919 अंक लुढ़का

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपया 56 पैसे कमजोर होकर 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा

कोराेनावायरस के खौफ ने गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के 11.43 लाख करोड़ रु. घटा दिए। दुनियाभर के बाजार गिरने से गुरुवार का दिन बीएसई सेंसेक्स और निफ्टी के लिए इतिहास का सबसे खराब दिन साबित हुआ। सेंसेक्स 2,919 और निफ्टी 868 अंक गिरा। सबसे ज्यादा गिरावट रियलिटी, हॉस्पिटेलिटी और टूरिज्म सेक्टर के शेयरों में रही। बीएसई में 14 बड़े स्टॉक 10% से ज्यादा गिरे। इनमें बीपीसीएल (-14.9%), एसबीआई (-13.3%), वेदांता (-13%), यस बैंक (-13%) और ओएनजीसी (-12.9%) प्रमुख हैं। एसबीआई का शेयर 5 दिन में 27% लुढ़क चुका है। इस स्थिति में एसबीआई ने एलान किया कि वह यस बैंक के 7,250 करोड़ रु. के शेयर खरीदेगा।

गुरुवार को रुपया भी डॉलर के मुकाबले 56 पैसे कमजोर होकर 17 माह की निचले स्तर पर बंद हुआ। अब एक अमेरिकी डॉलर की कीमत 74.24 रुपए हो गई है। रुपया
थामने के लिए रिजर्व बैंक ने गुरुवार शाम को घोषणा की है कि वह बाजार में दो अरब डॉलर (14.9 हजार करोड़ रुपए) डालेगा।

आज से एमजीएम जमशेदपुर में होगी जांच, कोलकाता नहीं जाएगा सैंपल

जमशेदपुर | झारखंड में कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की जांच करने के लिए अब ब्लड सैंपल कोलकाता या फिर पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे। शुक्रवार से एमजीएम, जमशेदपुर में जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। कोरोना समेत अन्य वायरस की जांच के लिए रियल टाइम पीसीआर मशीन की जरूरत होती है। यह मशीन एमजीएम में करीब एक साल से है। रिम्स में भी अगले सप्ताह से कोरोना की जांच की जा सकेगी।

देश में कोरोना से पहली मौत: दिल्ली में स्कूल काॅलेज, मल्टीप्लेक्स बंद; क्रिकेट बिना दर्शकों के

नई दिल्ली | देश में कोरोनावायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई है। मंगलवार को कर्नाटक में 76 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई थी। उसके टेस्ट पाॅजिटिव अाए हैं। देश में संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है। केरल और दिल्ली में मल्टीप्लेक्स बंद कर दिए गए हैं। 31 मार्च तक दिल्ली के वे स्कूल-काॅलेज बंद रहेंगेैं। दूसरी अाेर, भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले दोनों मैच बिना दर्शकों के होंगे।

मुकेश अंबानी की संपत्ति 1.17 लाख कराेड़ घट चुकी

अमीरों की दौलत घटी (लाख करोड़ रु.)

1. मुकेश अंबानी 1.17

2. गाैतम अदाणी 0.43

3. हिंदुजा ब्रदर्स 0.7

4. पालनजी िमस्त्री 0.18

5. उदय काेटक 0.11

सोर्स: फाेर्ब्स रियल टाइम नेटवर्थ

1 जनवरी से अब तक बाजार 21% गिरा, निवेशकों ने 28.77 लाख कराेड़ रु. गंवा दिए

निफ्टी 9590.15
868.25 (8.30%)


बंद

{इजरायली का दावा-वैक्सीन तैयार, घोषणा जल्द : इजरायली इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिक वैक्सीन का ऐलान कर सकते हैं।

{आईपीएल पर खतरा: 60 विदेशी खिलाड़ी नहीं आ सकेंगे। 14 मार्च को गवर्निंग काउंसिल की बैठक में आईपीएल का भविष्य तय होगा।

निवेश गुरु माने जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के पाेर्टफाेलियाे के शेयर 80 फीसदी तक िगर चुके हैं।

सऊदी से लौटे नए मरीज का सैंपल लिया गया

रिम्स से कोलकाता भेजे गए तीन संदिग्ध मरीजों में से सीआरपीएफ के जवान का सैंपल एनआईसीईडी ने रिजेक्ट कर दिया है। जबकि रांची के ही दो संदिग्ध (पति-प|ी) के सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी नहीं आई है। वहीं, गुरुवार को सऊदी से लौटे 88 वर्षीय बुजुर्ग का सैंपल लिया गया, जिसे एमजीएम भेजा जाएगा।

35,000

34,000

33,000

32,000

4.00 बजे

2.00 बजे

12.00 बजे

10.00 बजे

 2919.26

(8.18%)

32,778.14**

(11 मार्च)

35,697.40**

{70 िदनों में सेंसेक्स 8475 अंक (20.54%) गिरा।

{िनफ्टी 2578 अंक (21.18%) लुढ़क चुका है।

पिछली दो बड़ी िगरावटें

तारीख अंक

28 फरवरी 2020 1449

9 मार्च 2020 1942

खबरें और भी हैं...