पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मानगाे नगर निगम ने फिर हाेल्डिंग बकाएदाराें काे 31 तक टैक्स जमा करने का भेजा नाेटिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर| मानगाे नगर निगम ने मार्च में राजस्व संग्रह काे लेकर एक बार फिर हाेल्डिंग बकाया रखने वालाें काे नाेटिस भेजा है। वहीं हाेल्डिंग टैक्स वसूली के लिए स्पायराे टेक कंपनी लगातार घर व दुकानाें में जा रही है। कुछ दुकानदार व घर मालिक टैक्स का भुगतान कर रहे हैं, लेकिन अधिकांश लाेग नहीं दे रहे है। निकायाें में 31 मार्च तक हाेल्डिंग टैक्स बिना जुर्माना के जमा हाेगा। एक अप्रैल से अावासीय क्षेत्राें के लिए दाे हजार व व्यावसायिक क्षेत्र के लिए पांच हजार रुपए जुर्माना के साथ हाेल्डिंग टैक्स बकाया की राशि जाेड़कर जमा करना होगा। वहीं जुगसलाई नप में भी 31 मार्च तक बिना जुर्माना के टैक्स जमा लिया जाएगा।
खबरें और भी हैं...