सड़क मरम्मत की मांग पर ग्रामीणाें ने किया प्रदर्शन
गालूडीह | हेंदजजुड़ी सड़क की पुनः मरम्मत करने की मांग को लेकर गुरूवार काे ग्रामीणाें ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणाें का कहना है कि इस सडक से बनकाटी-हेंदलजुड़ी-जाेड़िसा-हलुदबनी के लोग आना जाना करते हैं। बरसों पहले जगन्नाथपुर से राजाबासा तक पथ निर्माण विभाग के द्वारा पक्की करण का काम किया गया था। वर्तमान में उक्त सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। ग्रामीणाें ने बताया कि शीघ्र ही सड़क की पुन: मरम्मत करने की मांग करते हुए घाटशिला विधायक रामदास साेरेन के माध्यम से पथ निर्माण विभाग काे साैंपा जाएगा।