शहर के निजी स्कूलों में तय परीक्षाएं होंगी विद्यार्थियों को सेनिटाइजर लाने काे कहा
कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर निजी स्कूल एसोसिएशन की बैठक केरला समाजम मॉडल स्कूल गोलमुरी में शनिवार को हुई। एसोसिएशन के चेयरमैन बेली बोधनवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए निजी स्कूल में कहा गया कि प्राइमरी की कक्षाएं पूर्व से ही नहीं हो रही हैं। परीक्षा के बाद केवल रिपोर्ट कार्ड दिया जाना बाकी है, एेसे सभी स्कूल रिपोर्ट कार्ड का वितरण करेंगे।
स्कूल खुले रहेंगे, छठी से ऊपर की कक्षाओं के बच्चों की कक्षाएं हो रही थीं, जिसे 31 मार्च तक स्थगित स्थगित कर दिया गया है। स्कूलों को भी खुला रखा जाएगा। इस दौरान परीक्षाएं व अन्य प्रशासनिक काम पूर्ववत संचालित होंगे। परीक्षार्थियों को सैनेटाइजर अपने साथ लाने का निर्देश दिया गया है। बैठक में एसोसिएशन के सचिव बी चंद्रशेखर, ललिता सरीन, पुनीता चौहान, नंदिनी शुक्ला, जसबीर कौर गिल, मौसमी दास समेत कई स्कूल के प्रिंसिपल मौजूद थे।
निजी स्कूल अब अलग-अलग तरीकों से अभिभावकों को रिपोर्ट कार्ड बांटेंगे। एसोसिएशन ने सुझाव दिया है कि या तो वे वेबसाइट पर रिपोर्ट कार्ड अपलोड कर दें या फिर रोजाना अलग-अलग समय में अभिभावकों को बुलाकर रिपोर्ट कार्ड दें। एसोसिएशन के इस निर्देश का पालन करते हुए लोयोला स्कूल रिपोर्ट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर रहा है। इस स्कूल ने रिपोर्ट कार्ड के लिए सभी छात्रों के अभिभावकों को 17 मार्च को बुलाया था।
बैठक को संबोधित करते प्रिंसिपल।
बैठक में उपस्थित अभिभावक।