बिरसानगर में तीन दिवसीय अखंड कीर्तन शुरू, रविवार को होगा समापन
जमशेदपुर }बिरसानगर जोन 1बी दास पाड़ा हरि मंदिर में तीन दिवसीय अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। इसके मुख्य अतिथि मंदिर के अध्यक्ष अमूलो कर्मकार थे। इस अवसर पर कई स्थानीय कीर्तन मंडली ने भाग लिया। सुबह 8 बजे से अखंड कीर्तन का शुभारंभ हुआ। इसमें कन्हाई दास, स्वप्न दास, विनोद दास के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे। रविवार सुबह 8 बजे समापन होगा। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।