पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मानगो थाना के पास अॉटो पलटा एक परिवार के तीन लोग जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | मानगो थाना से कुछ ही दूरी पर शनिवार की दोपहर एक बुलेट सवार को बचाने के क्रम में अॉटो (संख्या जेएच05सीएन-5552) अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे अॉटो पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य जख्मी हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मानगो रोड नंबर 17 निवासी मां हसीना खातून, बेटी अनीशा खातून और अायशा खातून को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, इन्हें गंभीर चोट नहीं लगी है। इलाज के बाद तीनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर, घटना के बाद अॉटो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने अॉटो को जब्त कर लिया है। अॉटो में कुल छह लोग सवार थे। चालक, एक बच्चा समेत एक अन्य को चोट नहीं लगी है।
खबरें और भी हैं...