पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टिक्की का ट्राइबल एक्सपो सह बायर-सेलर मीट अगले अादेश तक स्थगित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (टिक्की) की ओर से एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में 20 से 22 मार्च तक अायोजित होने वाले तीन दिवसीय ट्राइबल एक्सपो-सह-बायर सेलर मीट 2020 को कोरोना वायरस के मद्देनजर अगले अादेश तक स्थगित कर दिया गया है। उक्त जानकारी ट्राइबल इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राष्ट्रीय महासचिव बसंत तिर्की अौर उपाध्यक्ष वैद्यनाथ मांडी ने ट्राइबल कल्चर सेंटर, सोनारी में शनिवार को अायोजित संवाददाता सम्मेलन दी। उन्होंने बताया कि एक्सपो एमएसएमई मंत्रालय, भारत सरकार अौर जिला प्रशासन के आदेशानुसार अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। मौके पर विवेक मिंज, विनय मिंज, अभय कुमार, माथुर मुर्मू, मनोज लकड़ा, रामलाल महाली माैजूद थे।
खबरें और भी हैं...