पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टिमकेन ग्रेड विवाद में डीएलसी कार्यालय में आज होगी बैठक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टिमकेन कंपनी में 1 मई 2017 से लंबित ग्रेड रिवीजन को लेकर उपश्रमायुक्त (डीएलसी) कार्यालय में शुक्रवार को बैठक होगी। डीएलसी राजेश प्रसाद ने कंपनी प्रबंधन को पत्र लिखकर गिरवरधारी गुट से ग्रेड रिवीजन पर वार्ता करने को कहा था। इस सबंध में पूर्व की शिकायतों व संबंधित दस्तावेज देखने के बाद डीएलसी राजेश प्रसाद ने इस मामले में पहल की थी।

मालूम हो कि पहले प्रबंधन-यूनियन के बीच कई दौर की वार्ता में ग्रेड रिवीजन नहीं हो सका। वहीं इसी बीच टिमकेन वर्कर्स यूनियन मान्यता पर विवाद हो गया है। मामला हाईकोर्ट में है। इस कारण कंपनी के 235 मजदूर ग्रेड रिवीजन के फायदे से वंचित हैं।

आज बैठक में कंपनी प्रबंधन का रूख होगा साफ

कंपनी प्रबंधन दोनों यूनियन के दोनों पक्षों को लेकर ग्रेड रिवीजन वार्ता के प्रस्ताव पर भी तैयार थी। एेसे में अब शुक्रवार को ही कंपनी का रूख बैठक में स्पष्ट हो सकेगा।
खबरें और भी हैं...