पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नशीली चीजों का इस्तेमाल कर खुद को अंधेरे में धकेल रहे आज के युवा: लेफ्टिनेंट कमांडेंट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एसएनटीअाई बिष्टुपुर में गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र संगठन पूर्वी सिंहभूम के तत्वावधान में ड्रग्स आधारित जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्घाटन सीआईएसएफ के लेफ्टिनेंट कमांडेंट हरि ओम गांधी, रूपाली गांधी, जिला युवा पदाधिकारी अंजली कुमारी और जिला कार्यक्रम सहायक आशीष जैन ने पौधे में पानी देकर किया। कार्यशाला में युवाओं में बढ़ते नशे की लत पर चर्चा की गई। हरिओम गांधी ने कहा कि ड्रग्स समाज के लिए एक अभिशाप बन गया है। बड़ी संख्या में युवाओं को ड्रग्स की लत लग गई है। नशा किस तरीके से देश में आतंकवाद को पनाह दे रहा है और इसकी जद में युवा आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कफ सिरप, नशीली दवाईयां, हेरोइन व कोकीन समेत अन्य नशीली चीजों का इस्तेमाल कर युवा खुद को अंधेरे में धकेल रहे हैं। गांधी ने कहा- युवाओं को इन नशीली चीजों से बचना चाहिए व आस-पड़ोस को जागरूक करना चाहिए। साधन सेवी के रूप में उपस्थित शुभम नाथ दूबे ने एक फिल्म दिखाई व बताया कि नशा किस तरीके से परिवार को उजाड़ता है। मंच संचालन अंकुर सारस्वत और धन्यवाद ज्ञापन आशीष जैन ने दिया।

युवाओं को जागरूक करते अधिकारी।
खबरें और भी हैं...