पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टीएसके 57 रन से जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में चल रहे टाटा स्टील अंतर विभागीय क्रिकेट लीग में शुक्रवार को टाटा स्टील कलिंगानगर ने 57 रन से मैच जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाटा स्टील कलिंगानगर ने 20 ओवर में सात विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। सत्यागिरी ने 34 गेंदों पर चार चौके और एक छक्का की मदद से 50 रन बनाए। थॉमस ने 37 रनों की धुआंधार पारी खेली। अनुरक्ता ने 25 रन बनाएं। शेयर्ड सर्विसेज की ओर से सनी ने 18 रन देकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए शेयर्ड सर्विसेज की टीम 16.5 बार में 110 रन बनाकर आउट हो गई। प्रशांत ने 14 गेंदों पर 17 रन, बाबा त्रिलोकी ने 32 गेंदों पर 37 रन बनाए। भरत में 15 रनों का योगदान दिया। टाटा स्टील कलिंगानगर की ओर से राणा ने 19 रन देकर पांच विकेट झटक लिए। सत्यागिरी ने दो खिलाड़ियों को आउट किया

प्रॉफिट सेंटर 9 विकेट से जीता : शुक्रवार को खेले गए दूसरे मैच में प्रॉफिट सेंटर में झरिया को 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए झरिया की टीम 18.3 ओवर में 103 रन बनाकर आउट हो गई। राजेश चौबे ने 26 और राहुल राज ने 21 रन बनाए। प्राॅफिट सेंटर की ओर से नीरज सिंह में 20 रन देकर पांच विकेट लिए। दीपक कुमार ने तीन खिलाड़ियों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रॉफिट सेंटर में 11.5 और 1 विकेट पर 104 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीपक कुमार ने 38 गेंदों पर 7 चौके की मदद से 57 रनों की धुआंधार पारी खेली।
खबरें और भी हैं...