छात्रवृत्ति वितरण में उदासीन दो बीईईओ का वेतन रोका
एसटी, एससी व ओबीसी की छात्रवृत्ति राशि के वितरण में शिथिलता बरतने के मामले में जमशेदपुर शिक्षा प्रखंड के दोनों प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी (बीईईओ) के वेतन निकासी पर रोक लगा दी गई है। जमशेदपुर एक और दो की बीईईओ सुब्रता महतो हैं। डीसी रवि शंकर शुक्ला के आदेश पर जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश पांडेय ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। बुधवार को उपायुक्त कार्यालय में डीसी ने छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा की थी।
समीक्षा के दौरान पाया गया था कि जमशेदपुर शिक्षा प्रखंड एक में 3266 छात्र और शिक्षा प्रखंड दो में 3661 छात्रों का डाटा एनपीसीआई मैैपिंग के लिए उपलब्ध नहीं कराया गया है। छात्रों के बैंक अकाउंट को आधार कार्ड से नहीं जोड़ा गया है। इसके बाद डीसी ने वेतन निकासी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था।