साकची में दो बाइक में टक्कर, मारपीट के बाद अपाची सवार युवक स्प्लेंडर बाइक और मोबाइल लेकर भागे
साकची काशीडीह मेन रोड में दो बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद मारपीट हो गई अपाची सवार युवक राजा ने स्प्लेंडर सवार युवक जलाल अंसारी से मारपीट की। राजा, जलाल अंसारी के स्प्लेंडर और मोबाइल फोन लेकर लेकर भाग गया। पीड़ित जलाल ने घटना की जानकारी साकची पुलिस को दी। जलाल अंसारी की स्प्लेंडर बाइक सागर होटल के पास से बरामद की।
वहीं, राजा की तलाश जारी है। घायल जलाल अंसारी ने बताया कि वह ओल्ड पुरुलिया रोड का रहने वाला है। साकची हावड़ा ब्रिज स्थित श्रेया सर्विसेस में काम करता है। बुधवार शाम पांच बजे काम समाप्त होने के बाद अपनी स्प्लेंडर बाइक से घर जा रहा था। काशीडीह मेन रोड के पास सामने से अपाची सवार युवक ने कैंची मारकर उसकी बाइक रोकी। विरोध करने पर मारपीट की और मोबाइल व स्पलेंडर लेकर भाग गया। युवक अपनी अपाची बाइक को घटनास्थल पर छोड़ भाग गया।
सोनारी : पड़ोसियों के बीच मारपीट में एक युवक जख्मी
सोनारी थाना अंतर्गत दोमुहानी निवासी जुगनू ठाकुर के साथ मंगलवार की रात मारपीट की घटना घटी। पड़ोसियों ने ही बाइक हटाने को लेकर मारपीट की। जुगनू ठाकुर को गंभीर चोट लगी है। उस पर राॅड से वार किया गया। जुगनू ठाकुर ने मारपीट का आरोप पड़ोसी शंभू ठाकुर और निखिल ठाकुर पर लगाया है। घायल का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में जुगनू ठाकुर ने बताया कि सोनारी गुदड़ी मार्केट में उसका सैलून है। मंगलवार की रात वह सैलून बंद कर घर लाैट रहा था। इसी दौरान बीच सड़क पर ही बाइक लगाकर शंभू और निखिल शराब पी रहे थे। उसने सड़क से बाइक हटाने के लिए बोला तो दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। राॅड उसके सिर पर वार कर दोनों मौके से भाग निकले। जुगनू ने मामले की शिकायत थाना में की है।
घायल युवक।
जब्त बाइक।