शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का दो दिवसीय कार्यशाला 19 और 20 को
जमशेदपुर } शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की ओर से ‘साउथ प्वाइंट एकेडमी’ मानगो में दो दिवसीय कार्यशाला का 19 और 20 मार्च को आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला का विषय वैदिक गणित व चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास होगा। इसमें कोल्हान प्रमंडल के विभिन्न महाविद्यालय और विद्यालय के शिक्षक प्रतिभागी होंगे। 6 अलग-अलग सत्रों में विभिन्न विषयों को रखा जाएगा। कार्यशाला को लेकर गुरुवार को साउथ प्वाइंट एकेडमी में बैठक हुई। इसमें डॉ. रंजीत प्रसाद (प्रोफेसर एनआईटी व पालक अधिकारी शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास), अमरकांत झा, डॉ. कविता परमार, डॉ. कल्याणी, डॉ. कविता परमार, कल्याणी कबीर, शिवशंकर शर्मा, मधु मिश्रा, शिवम् शर्मा और किरण चावला उपस्थित थे।