पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एनएच पर सड़क दुर्घटना में मानगो के दो भाई जख्मी, एक का पैर टूटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर | एनएच 33 पर गुरुवार की सुबह सड़क दुर्घटना में मानगो पोस्ट ऑफिस रोड में रहने वाले दो भाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। चांडिल जाने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक ट्रैक्टर से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेस बुलाकर जख्मी दाेनाें भाई आकाश अग्रवाल और रवि अग्रवाल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। घटना में दोनों को गंभीर चोट लगी है। दोनों को टीएमएच रेफर कर दिया गया है। आकाश को सिर में चोट लगी है और रवि का एक पैर टूट गया है। आकाश ने बताया कि उनका अगरबत्ती का कारोबार है। कारोबार के कारण ही दोनों चांडिल जा रहे थे। इसी दौरान शहरबेड़ा के पास एक कुत्ते को बचाने के क्रम में बाइक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से टकरा गई।
खबरें और भी हैं...