पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उलीडीह : मारपीट के खिलाफ एक पक्ष ने एसएसपी से की शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर एक स्थित रामनगर निवासी रितु शर्मा ने शुक्रवार को मारपीट के खिलाफ एसएसपी अनूप बिरथरे से शिकायत की। मारपीट की घटना 10 मार्च की है।

महिला ने बताया कि उसके घर के बगल में ज्ञानदीप स्कूल है। उक्त स्कूल विनित कुमार का है। 10 मार्च की दोपहर करीब 2.30 बजे विनित के पुत्र मुकुल कुमार झा और उसके मित्र संतोष कुमार के साथ कुछ युवक मारपीट कर रहे थे। बीच बचाव के लिए उनके पति श्रीकांत शर्मा गए तो सभी ने उनके साथ भी मारपीट की। इसके बाद सभी उनके घर के पास अाए और मारपीट की। पुत्र सौरभ शर्मा बीच बचाव के लिए अाया तो उसके साथ भी मारपीट की गई। सभी युवकों के पास हथियार भी थे। रितु शर्मा ने हजारी चौधरी, भाई अरविंद चौधरी, शैलेश, संतोष, सुरेश समेत सात लोगों पर मारपीट करने का अारोप लगाया है। रितु शर्मा ने एसएसपी से मामले की जांच करने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...