पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उलीडीह : बदमाशों ने दुकान में सोए युवक से छिनतई और मारपीट की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जमशेदपुर| उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना रोड स्थित पारसनगर में एक सब्जी दुकान में सोए वेल्डर अरविंद कुमार के साथ छिनतई और मारपीट की घटना घटी। मंगलवार की रात अॉटो पर सवार तीन युवकों ने घटना को अंजाम दिया। तीनों ने अरविंद कुमार से मारपीट कर उससे 1700 रुपए की छिनतई कर ली। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया। उसके साथी से भी छिनतई का प्रयास किया गया, जिसके बाद सभी मौके से भाग निकले। अरविंद कुमार ने कहा कि होली खेलने के बाद वह अपने दोस्त की सब्जी दुकान में सोया हुअा था। करीब 10.30 बजे अॉटो पर सवार होकर तीन युवक अाए और छिनतई की।
खबरें और भी हैं...