अनियंत्रित कार 25 फीट खाई में गिरी, कदमा के चार लोग घायल
ईचागढ़ थाना क्षेत्र के नागासोरेन के पास एनएच 33 पर गुरुवार को रांची से जमशेदपुर जा रही कार (जेएच05बीए 7598) अनियंत्रित होकर पुल के नीचे करीब 25 फीट खाई में गिर गई। अनियंत्रित मारुति अर्टिका दुर्घटना में जमशेदपुर कदमा उलियान के एक परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों में अभिषेक प्रसाद (41), रोजालीन प्रधान (39), आरना प्रसाद (10) अौर आशना प्रसाद (6) शामिल हैं। वहां बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। घायलों का इलाज चांडिल स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।