पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

25 तक करें केवाईसी और ई नोमिनेशन अपडेट, 31 तक हार्डकाॅपी करें जमा : प्रबंधन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{टाटा मोटर्स प्रबंधन ने कर्मियों को भेजा नोटिस

ईपीएफओ ने बनाया अनिवार्य

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अब सभी खाताधारकों के लिए केवाईसी और ई नोमिनेशन को अनिवार्य कर दिया है। एेसा पीएफ एंड ईपीएस स्कीम 1995 के नियमों के तहत किया गया है।

जमशेदपुर | टाटा मोटर्स प्रबंधन ने सभी कर्मचारियों को नोटिस देकर कहा है कि वे इम्पलाय पेंशन स्कीम में केवाईसी और ई नोमिनेशन का काम जल्द करें। इसके लिए 25 मार्च तक अंतिम डेडलाइन दी गई है। कर्मचारियों को कहा गया है कि वे सरकार के ईपीएफओ पोर्टल पर जाकर आॅनलाइन जानकारी अपडेट करें। वहीं सारी जानकारी अपडेट करने के बाद इसकी हार्ड काॅपी 31 मार्च तक डिविजनल कार्यालय में जमा कर दें। मालूम हो िक टाटा मोटर्स प्लांट ने सभी कर्मचारियों को ईपीएफओ से 1 अक्तूबर 2019 से जोड़ दिया है। पूर्व में टाटा मोटर्स प्लांट के कर्मचारी टाटा समूह द्वारा संचालित होने वाले टाटा इम्पलाय पेंशन स्कीम (टीईपीएस) से जुड़े थे। मालूम हो कि हाल में ही टाटा संस पीएफ ट्रस्ट की मुंबई में हुई बैठक में इस दिशा में फैसला हुआ था। मालूम हो कि हाल में ही टाटा संस पीएफ ट्रस्टी की मुंबई में हुई बैठक में इस दिशा में फैसला हुआ था। इस बैठक मेें यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह व महामंत्री आरके सिंह ने भाग लिया था।
खबरें और भी हैं...